Breaking News
Create your Account
ED raid: IAS अफसर सहित MLA गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कसा शिकंजा
पटना। ED raid: बिहार की राजधानी पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। IAS अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ED ने संजीव हंस को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया, जबकि गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।
ED के अनुसार, संजीव हांस ने पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, हंस और यादव लंबे समय से बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हंस के करीबी माने जाने वाले विधायक गुलाब यादव भी उनके साथ गिरफ्तार किए गए हैं।
ED raid: बिहार की विशेष सतर्कता इकाई (SVU) भी इस मामले की जांच कर रही है। ED की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर 14 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। SVU की एक टीम भी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी की जांच कर रही है। इस केस में हांस, यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
ED raid: यह पहली बार नहीं है जब संजीव हांस और गुलाब यादव पर ED ने कार्रवाई की है। इससे पहले भी एजेंसी ने बिहार, दिल्ली और पुणे में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई थी। इन छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत जुटाए गए थे। इसके बाद से ही संजीव हंस के खिलाफ ED की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, नहीं मिले दो तिहाई वोट, पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े
- 2. UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- 3. रायपुर संभाग से 242, बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत
- 4. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

