Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CM Helpline 1076 : अब जनता की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई CM हेल्पलाइन 1076, घर बैठे दर्ज होगी शिकायत
- Rohit banchhor
- 09 Jun, 2026
इस पहल का उद्देश्य शासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाना है।
CM Helpline 1076 : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब प्रदेश के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य शासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाना है।
महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने नया रायपुर स्थित सीबीडी क्षेत्र में बने अत्याधुनिक CM हेल्पलाइन कॉल सेंटर का निरीक्षण भी किया। सरकार का दावा है कि यह हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं होगी, बल्कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का प्रभावी प्लेटफॉर्म बनेगी।
CM हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक सफाई व्यवस्था में लापरवाही, पेंशन संबंधी समस्याएं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस हेल्पलाइन की सबसे बड़ी विशेषता इसका मल्टी-चैनल सिस्टम है। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों का केवल औपचारिक निपटारा नहीं, बल्कि तय समयसीमा के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना इस व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य होगा।
नई हेल्पलाइन व्यवस्था को राज्य में सुशासन और जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब प्रदेश के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की बजाय एक क्लिक या एक कॉल के जरिए सीधे शासन तक अपनी बात पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Gujarat: गुजरात के सूरत में ज्वेलरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
- 2. IND vs AFG 1st ODI: बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा
- 3. Friday's Horoscope: मेष, मिथुन, कर्क, मकर समेत कई राशियों के लिए बढ़ेगा धन का आवक, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 4. CG: प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर मिले पूर्ण पेंशन - याचिकाकर्ताओ ने डीपीआई का किया घेराव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

