Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Gujarat: गुजरात के सूरत में ज्वेलरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
Gujarat: सूरत। गुजरात के सूरत शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना अश्विनी कुमार क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी निर्माण इकाई के ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से जुड़े टैंक में हुई, जहां सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों मजदूर बेहोश हो गए।
जानकारी के अनुसार, टैंक में आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाले रासायनिक अवशेष और अपशिष्ट जमा होते हैं। इसकी नियमित सफाई के लिए एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर रविवार सुबह टैंक के अंदर उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से उनका दम घुटने लगा और वे टैंक के भीतर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को शुरुआत में केवल एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना दी गई थी, जबकि मौके पर चार लोग टैंक के अंदर पाए गए।
जोन-1 के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। मृतक मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था और न ही गैस से बचाव के पर्याप्त इंतजाम दिखाई दिए। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। जांच पूरी होने के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 2. MP News : एकतरफा जुनून बना हैवानियत, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फंदे से लटकाकर छत से फेंका
- 3. CG News : प्रधान आरक्षक का शव घर में फंदे पर मिला, पुलिस महकमे में शोक
- 4. भारत में लॉन्च हुआ Instagram Plus, अब जान सकेंगे इंस्टाग्राम पर कौन बार-बार देखता है आपकी स्टोरी, मिलेंगे और भी कई खास फीचर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

