Breaking News
Create your Account
आज दुर्ग दौरे पर रहेगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर: सतनामी समाज द्वारा आज एक बड़ा कार्यक्रम रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें सतनामी समाज के विभिन्न सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दुर्ग के दौरे पर जायेंगे और कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
दुर्ग में सीएम का कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 11:30 बजे: मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित मंत्रालय में पहुंचेंगे, जहां वह गृह विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्य की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
दोपहर 1:40 बजे: मुख्यमंत्री दुर्ग के खुर्सीपार क्षेत्र जाएंगे, जहां वह क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राज्य के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बातचीत होगी, जिसमें राज्य के आर्थिक विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
दोपहर 3:20 बजे: सीएम साय रायपुर लौटेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वह राजधानी में अन्य महत्वपूर्ण सरकारी और निजी बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। रात 8:30 बजे: मुख्यमंत्री रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Swearing in Ceremony : संसद में नई शुरुआत, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और सिंघवी समेत 16 सदस्यों ने राज्यसभा की शपथ ली
- 2. LSG vs GT IPL 2026: लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध ने झटके चार विकेट
- 3. CG News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
- 4. Virat Kohli Overseas Player: ओवरसीज खिलाड़ी कहने पर कुछ ऐसा आया विराट कोहली का रिएक्शन, लंदन में रहने वाली बात पर भी तोड़ी चुप्पी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

