Breaking News
:

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तीन तरफ से बवंडर, छत्तीसगढ़ सहित इन 11 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठ रहे बवंडर के कारण IMD ने 11 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया।

CG Weather Update: नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। यह बवंडर और उससे संबंधित निम्न दबाव क्षेत्र आने वाले दिनों में कई राज्यों में जल प्रलय का कारण बन सकते हैं।


CG Weather Update: भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक साथ तीन स्थानों पर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और एक स्थान पर निम्न दबाव (लो प्रेशर) बन रहा है। ये मौसमीय घटनाएँ प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का कारण बन सकती हैं। बांग्लादेश-मेघालय सीमा पर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में और लक्षद्वीप के पास तीन चक्रवाती परिसंचरण बन रहे हैं।


11 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इस निम्न दबाव के असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना अलर्ट जारी किया गया है।


CG Weather Update: IMD ने बताया कि ये बवंडर अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकते हैं, जिससे इन राज्यों में तेज हवाओं, भारी बारिश, और संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राज्य सरकारों को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें


CG Weather Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इसके साथ ही, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र भी विकसित हो रहा है। इन मौसमीय घटनाओं का असर खासकर दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, और दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us