Breaking News
Create your Account
CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल
- Rohit banchhor
- 01 May, 2026
इलाके में लगातार आ रहे भूकंप के हल्के झटकों ने ग्रामीणों की नींद और सुकून दोनों छीन लिए हैं।
CG News : गरियाबंद। देवभोग इलाके में लगातार आ रहे भूकंप के हल्के झटकों ने ग्रामीणों की नींद और सुकून दोनों छीन लिए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक बार फिर धरती हल्की कांपी, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए। बीते 36 घंटों में यह तीसरी बार है जब इलाके में कंपन महसूस किया गया है, जिससे डर का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।
इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे, जबकि एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो तकनीकी रूप से बेहद हल्की मानी जाती है, लेकिन लगातार दोहराव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय साफ देखा जा रहा है, कई परिवार रात के समय घरों से बाहर ही समय बिताने को मजबूर हैं। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बार-बार हो रही इस भूगर्भीय हलचल ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 2. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- 3. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 4. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

