Breaking News
Create your Account
BRICS Summit 2024: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने रूस रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने स्वागत में लगाए होर्डिंग्स
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं, जहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कज़ान शहर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से पहले कज़ान शहर की सड़कों पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत में होर्डिंग्स लगाए हैं।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न ब्रिक्स सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य आपसी आर्थिक सहयोग को मजबूत करना, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करना, और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करना है।
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने इस संदर्भ में कहा है कि यह सम्मेलन कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित रहेगा, जहां प्रमुख विषयों में आर्थिक सहयोग, पर्यावरणीय स्थिरता, और सुरक्षा शामिल हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ब्रिक्स देशों के साथ भारत के संबंधों को और गहरा करने के साथ-साथ, वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग को भी नया आयाम देगी।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी होने की संभावना है, जिनमें विभिन्न रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा
- 2. Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अब रूस ने की मध्यस्थता की पेशकश, अमेरिका-ईरान मानेंगे?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

