Create your Account
Bomb threat on Air India plane: एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लौटी कई फ्लाइट
- VP B
- 13 Jun, 2025
Bomb threat on Air India plane: नई दिल्ली/फुकेत। emergency landing in Thailand: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
Bomb threat on Air India plane: नई दिल्ली/फुकेत। emergency landing in Thailand: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया। धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यह घटना अहमदाबाद दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (02:30 स्थानीय समय अनुसार) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, जिसे भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद फ्लाइट ने एक बड़ा घेरा बनाया और वापस लैंड कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है और एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है।
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लौटी फ्लाइट
इजराइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बाद दोनों ही देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। यही कारण है कि भारत से जाने वाली कई फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है तो कई वापस राजधानी दिल्ली लौट रही हैं. इनको लेकर भी एअर इंडिय ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नाले के पास डंप 9 पेटी एमपी की शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार
- 2. Horoscope for Big Tuesday : जानिए कैसा होगा आपके लिए बड़े मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, जमीन-घर की रजिस्ट्री पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

