Breaking News
Create your Account
ISKCON: बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन को बताया धार्मिक कट्टरपंथी समूह, चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी पर अंतरिम सरकार का बयान
- Pradeep Sharma
- 27 Nov, 2024
ISKCON: बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदू पुजारी (Hindu Priest) चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी (Chinmoy Krishna Das Brahmachari) की
नई दिल्ली/ढाका। ISKCON: बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदू पुजारी (Hindu Priest) चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी (Chinmoy Krishna Das Brahmachari) की बिना किसी गलती के गिरफ्तारी का देशभर के हिंदू विरोध कर रहे हैं और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाईकोर्ट में इस्कॉन (ISKCON) पर एक बेबुनियाद आरोप लगाया है।
ISKCON: बांग्लादेश सरकार (अंतरिम) ने देश के हाईकोर्ट में दायर एक हलफनामे में इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ – International Society For Krishna Consciousness) को एक ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ समूह कहा है। बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां ने बांग्लादेश में इस्कॉन की उत्पत्ति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
ISKCON: असदुज्जमां ने अपने जवाब में कहा, इस्कॉन एक धार्मिक कट्टरपंथी संगठन है। सरकार पहले से ही उनकी जांच कर रही है। चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश के चटगांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बांग्लादेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। इतना ही नहीं, चटगांव और ढाका में अतिरिक्त सेना भी तैनात कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 2. Accident : नेपाल से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 35 घायल
- 3. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 4. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

