Breaking News
:

CG Weather News : मौसम में अचानक बदलाव, छत्तीसगढ़ में के कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना

CG Weather News

आज कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है।

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है।


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। आगामी चार दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और कमी होने का अनुमान है।


बीते रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।


मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा के पश्चिमी बंगाल से लेकर तेलंगाना तक फैले एक निम्न दबाव क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।


आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us