Create your Account
Balrampur Accident : एनएच पर दो ट्रकों में हुई भिड़ंत, क्लीनर की हुई मौत...
- Rohit banchhor
- 29 Jun, 2024
Balrampur Accident : बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित पूर्णिमा पार्क गेउर नदी के पास शनिवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
Balrampur Accident : बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित पूर्णिमा पार्क गेउर नदी के पास शनिवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक की रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Balrampur Accident : बता दें कि बलौदा बाजार से क्लिंकर भरकर ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे 5481 बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब 7.45 बजे ट्रक अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर स्थित राजपुर थाना क्षेत्र के पूर्णिमा पार्क गेउर नदी के पास पहुंचा ही था कि राजपुर की ओर से तेज रफ्तार में ट्रक क्रमांक बीआर 01 जीएन 6098 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे 5481 में सवार क्लीनर ग्राम मुड़ियाडीह निवासी मेघराम केंवट 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्राइवर की पीछे की सीट पर सो रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद टर्बाइन सेक्शन में लगी भीषण आग, 7 से ज्यादा कर्मी घायल होने की आशंका
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 4. CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

