Create your Account
Accident: रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा: कटनी-बिलासपुर रूट पर कई ट्रेनें हुई बाधित
- VP B
- 24 Aug, 2024
मोर्चा फाटक के निकट जंगल में स्थित पहाड़ी का हिस्सा आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया
Accident: बिलासपुर/कटनी/उमरिया। उमरिया कटनी बिलासपुर रेल खंड के उमरिया जिले में मुदरिया घुनघुटी रेलवे स्टेशन के बीच मोर्चा फाटक के पास पहाड़ी का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर जाने के कारण डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। पिछली रात लगातार हुई बारिश के दौरान यह घटना हुई है। मोर्चा फाटक के निकट जंगल में स्थित पहाड़ी का हिस्सा आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण डाउनलाइन का यातायात प्रभावित हुआ।
Accident: कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोकी
Accident: कटनी से बिलासपुर जाने वाली कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोक दी गई। सुबह रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने की सूचना अब ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने घुनघुटी और मुदरिया रेलवे स्टेशन को दी थी। इस सूचना की वजह से यातायात को रोक दिया गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
Related Posts
More News:
- 1. Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
- 2. CG Crime: ठेकेदार पर महिला मजदूर से छेड़छाड़ और और पति को जान से मार देने की धमकी का आरोप, महिला थाना में एफआईआर दर्ज, डर से सहमा हुआ है परिवार, नेवरा-तिल्दा का मामला
- 3. Friday Horoscope: शुक्रवार का दिन आपके करियर में लाएगा वित्तीय स्थिरता, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- 4. KKR vs PBKS IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, सिर्फ 3.4 ओवर के बाद खेल रुका, क्या 5-5 ओवर का होगा मैच?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

