Breaking News
Create your Account
पुलिस जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 15 जवान घायल
धमतरी: NH 30 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस जवानों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 15 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा संबलपुर के पास हुआ, जब जवान रायपुर से सुकमा जा रहे थे। बस में कुल 20 जवान सवार थे।
हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही अर्जुनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Posts
More News:
- 1. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 2. BCCI New Rules : BCCI ने बदला IPL नियम, अब मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; उल्लंघन पर लगेगा बैन
- 3. Friday Horoscope: शुक्रवार का दिन आपके करियर में लाएगा वित्तीय स्थिरता, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- 4. Justice Yashwant Verma Resignation: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर से मिले थे जले हुए नोट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

