Create your Account
इंदौर में 72 वर्ष के बुजुर्ग को हाउस अरेस्टिंग कर 39 लाख ऐंठे
- VP B
- 10 Aug, 2024
जिसके आधार पर आपको गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और फिर उसके बाद बुजुर्ग को ऑनलाइन रूप से स्काइप ऐप डाउनलोड करवाया गया
भोपाल/इंदौर। इंदौर में एक बार फिर से 72 वर्षीय बुजुर्ग को 48 घंटे तक स्वयं के घर में ही हाउस अरेस्टिंग कर 39 लाख 60 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। यह रुपया तीन अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। यह सभी अकाउंट देश के विभिन्न राज्यों के सामने आए जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले राकेश गोयल नामक 72 वर्षी बुजुर्ग के साथ हाउस अरेस्टिंग का यह मामला सामने आया है। जिसके आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दिए गई है। गुर्जर के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उन्हें रात में एक नंबर से फोन आया था और उसके बाद में उन्हें मुंबई के अंधेरी थाने के पुलिसकर्मी बनकर बात की गई और फिर कहा गया कि आपका कुछ दस्तावेज मिले हैं जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग जैसा मामला सामने आ रहा है।
जिसके आधार पर आपको गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और फिर उसके बाद बुजुर्ग को ऑनलाइन रूप से स्काइप ऐप डाउनलोड करवाया गया और फिर 48 घंटे तक घर के अंदर ही हाउस अरेस्टिंग किया गया बुजुर्ग के द्वारा डर कर 39 लाख 60 हजार रुपए की राशि तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई जो कि हरियाणा और अन्य राज्यों के भी सामने आए हैं।
इस पूरा प्रकरण में अब साइबर क्राइम और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुटा हुआ है पुलिसकर्मियों ने ई डी का भी डर बताया गया है लेकिन जिस तरह से हाउस अरेस्टिंग के मामले सामने आ रहे हैं उसके कारण कई तरह से लाखों की धोखाधड़ी बढ़ रही है और यह काफी चिंता का विषय बन रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Gold Smuggling at Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: 37 करोड़ का सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार
- 2. CG Fraud : 3 महीने में रकम डबल का झांसा, फर्जी कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Raipur City News : ILS अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी, कई मरीज घायल
- 4. Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत,जानिए पूरा मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

