Create your Account
ठंड के तेवर कम पड़े तो शहर में बढ़ें आई फ्लू के मरीज, आंखों में जलन-खुजली से परेशान लोग...
- Pradeep Sharma
- 01 Feb, 2025
एलर्जी से आंखों में खुजली होती है और लोग बार-बार आंखें मलते है। इससे बैक्टीरिया आंखों में चला जाता है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ठंड के तेवर कम पड़ गए हैं। ठंड कम होने के बाद आई फ्लू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आंखों संबधी मरीजों की भीड बढ़ गई है। एक हफ्ते में मरीजों की संख्या आठ गुना तक बढ़ गई। संक्रमितों को आंखों में जलन, तेज खुजली और दर्द की शिकायत हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 15 दिनों में यह संक्रमण और बढ़ सकता है।
MP News : जेपी-हमीदिया की ओपीडी में दोगुनी भीड जेपी अस्पताल में, जहां पहले 80-100 मरीज आते थे, अब वहा 150 से ज्यादा मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। हमीदिया अस्पताल में भी ओपीडी 100 से बढ़कर 130 तक पहुंच गई। डॉक्टरों का कहना है कि नमी और उपस के कारण सक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस समय ठंड कम होने लगती है और गर्मी बढ़ने लगती है। दिन में गमों और सुबह साम ठंडक के कारण हवा में नमी बनी रहती है। यह चावरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल होती है।
MP News : डाक्टरों की मानो तो सदी से गर्मी में बदलाव के दौरान शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इससे संक्रमण जल्दी फैलता है। वायरल बीमारियां, सदी-खांसी और एलर्जी बढ़ने से आंखों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं जनवरी फरवरी में ठंड कम होने पर लोग ज्यादा बाहर निकलते हैं। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बाजार और स्कूल-कॉलेज में संक्रमण तेजी से फैलता है। इस मौसम में धूल, पराग कण और प्रदूषण कण हवा में बढ़ जाते हैं। एलर्जी से आंखों में खुजली होती है और लोग बार-बार आंखें मलते है। इससे बैक्टीरिया आंखों में चला जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
- 4. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

