Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Dussehra 2024 : क्या आप भी दशहरा पर्व को लेकर है भ्रमित, बन रहे दो शुभ योग, पढ़ें पूरी खबर...

इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी।

Dussehra 2024 : क्या आप भी दशहरा पर्व को लेकर है भ्रमित, बन रहे दो शुभ योग, पढ़ें पूरी खबर...
X
Dussehra 2024 : डेस्क न्यूज। दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की आराधना के बाद दसवें दिन दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इस वर्ष, दशहरा किस दिन मनाया जाएगा, इसे लेकर कई लोग भ्रमित हैं। तो आइए जानते हैं इस वर्ष दशहरे की सही तिथि और इसके शुभ योगों के बारे में।



Dussehra 2024 : दशहरा 2024 की तिथि-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो 12 अक्टूबर की सुबह 5.25 बजे से 13 अक्टूबर की सुबह 4.27 बजे तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र का दशहरे पर होना बेहद शुभ माना जाता है।


Dussehra 2024 : दशहरे की पूजा का शुभ मुहूर्त-
दशहरे पर पूजा का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर को दोपहर 2.02 बजे से 2.48 बजे तक रहेगा। कुल मिलाकर पूजा के लिए 46 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें शस्त्र पूजा और अन्य धार्मिक क्रियाएं की जा सकती हैं।


Dussehra 2024 : दशहरे पर बन रहे शुभ योग-
इस वर्ष दशहरे पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। रवि योग 12 अक्टूबर को पूरे दिन रहेगा। इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और सभी दोषों का नाश होता है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 12 अक्टूबर को सुबह 6.20 बजे से रात 9.08 बजे तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक होती है।


Dussehra 2024 : शस्त्र पूजा का शुभ समय-
दशहरे पर शस्त्र पूजा का शुभ समय दोपहर 2.03 बजे से 2.49 बजे तक रहेगा। इस दौरान किए गए पूजा और धार्मिक कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire