Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
BYJU'S के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत की अवमानना मामले में 6 महीने जेल की सजा
BYJU'S: नई दिल्ली: भारत की कभी सबसे चर्चित एडटेक कंपनी BYJU'S के संस्थापक बायजू रवींद्रन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिंगापुर की एक अदालत ने उन्हें अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी पहले से ही आर्थिक संकट, कानूनी विवादों और विदेशी निवेशकों के दबाव से जूझ रही है।
मामला अदालत के उन आदेशों से जुड़ा है, जिनका पालन रवींद्रन ने कथित तौर पर नहीं किया। अदालत ने कहा कि अप्रैल 2024 से उनकी संपत्तियों और वित्तीय जानकारी से जुड़े कई निर्देशों की अनदेखी की गई। इसी आधार पर उन्हें दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उन्हें अधिकारियों के सामने सरेंडर करने और करीब 90 हजार सिंगापुर डॉलर कानूनी खर्च के रूप में जमा करने का आदेश भी दिया है।
इसके अलावा अदालत ने रवींद्रन को ‘बीयर इन्वेस्टको पीटीई’ नामक कंपनी में अपने मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह विवाद कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की सहयोगी कंपनी कतर होल्डिंग्स से जुड़े निवेश मामले से भी संबंधित बताया जा रहा है।
एक समय 22 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन हासिल करने वाली बायजू अब भारी कर्ज और कानूनी संकट में फंसी हुई है। अमेरिका में कंपनी पर 1.2 अरब डॉलर के लोन विवाद को लेकर भी दबाव बना हुआ है। वहीं रवींद्रन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि निवेशकों के साथ समझौते की बातचीत अंतिम चरण में है और उनके खिलाफ गलत धारणा बनाई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: कोरबा के ट्राइबल विभाग में 4.95 करोड़ गबन मामले की जनहित याचिका खारिज,हाईकोर्ट ने कहा-जांच में हस्तक्षेप उचित नहीं
- 2. Alpha का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज : बॉबी देओल का खेल बिगाड़ने आईं आलिया, शारवरी का जबरदस्त फाइट सीन, ऋतिक की भी एंट्री
- 3. Supreme Court Justices Oath: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, CJI ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
- 4. MP News : पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम, सरकारी क्वार्टर में मिली कॉन्स्टेबल की लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

