Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी छात्रों से किया संवाद, शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं - प्रतिभा की कमी नहीं बस तलाशने-तराशने की जरूरत
President Draupadi Murmu: नई दिल्ली। जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में करीब 200 आदिवासी छात्रों से मुलाकात की। ये छात्र जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी हैं। राष्ट्रपति ने छात्रों से उनकी शैक्षिक यात्रा, अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करती हैं। राष्ट्रपति ने उन छात्रों की सराहना की जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन का अवसर हासिल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों से अपने समाज और जड़ों को कभी न भूलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के बाद भी लोगों को पीछे छूट गए वर्गों और समुदायों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि देश का समग्र विकास तभी संभव है जब सभी वर्गों और समुदायों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो तथा सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
Related Posts
More News:
- 1. Raigarh fake liquor: रायगढ़ में नकली लेबल और डुप्लीकेट होलोग्राम लगा कर बनते नकली ब्रांडेड शराब, एक गिरफ्तार, दो फरार
- 2. Rajnath Singh: स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम को रक्षा मंत्री ने बताया गेम-चेंजर, रूस के S-400 को टक्कर देगा भारत का प्रोजेक्ट कुशा
- 3. Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट
- 4. West Bengal: पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, लाखों महिलाओं को मिलेगी 3,000 रुपये मासिक सहायता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

