Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
NEP 2020: KVS में बड़ा बदलाव: कक्षा 6 और 9 में संस्कृत का एक सेक्शन होगा अनिवार्य
NEP 2020: नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में भाषा शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का फैसला किया है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और त्रिभाषा फॉर्मूले के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत अब कक्षा 6 और 9 में संस्कृत का कम से कम एक सेक्शन अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा।
तीसरी भाषा का देना होगा विकल्प
केवीएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे ‘समागम पोर्टल’ पर विद्यार्थियों द्वारा चुनी गई तीसरी भाषा का पूरा विवरण दर्ज करें। छात्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत या संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी क्षेत्रीय भाषा का चयन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार भाषा चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी।
संस्कृत सेक्शन रहेगा अनिवार्य
केवीएस के अनुसार स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत का कम से कम एक सेक्शन अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा। समान भाषा चुनने वाले विद्यार्थियों को एक ही सेक्शन में रखा जाएगा, जिससे पढ़ाई अधिक व्यवस्थित हो सके।
सीबीएसई की त्रिभाषा नीति
सीबीएसई ने भी नौवीं कक्षा से त्रिभाषा नीति को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को कम से कम दो भारतीय भाषाओं का अध्ययन करना होगा। हालांकि, दसवीं कक्षा में तीसरी भाषा की अलग से बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश-बिजली का यलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी जल्द राहत
- 3. MP News : चलती ट्रेन में 16 लाख की सेंध, भीड़ का फायदा उठाकर ट्रॉली बैग से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, पुलिस जांच में जुटी
- 4. ED Raids on Vedanta Group: वेदांता समूह के ठिकानों पर ईडी का छापा, फेमा कानून से जुड़ा है मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

