Breaking News
:

MP News : चलती ट्रेन में 16 लाख की सेंध, भीड़ का फायदा उठाकर ट्रॉली बैग से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, पुलिस जांच में जुटी

MP News

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने विशेष जांच शुरू कर दी है।

MP News : गुना। बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ ऐसी वारदात हुई, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शातिर चोरों ने चलती ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर ट्रॉली बैग से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने विशेष जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, आबिद खान अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। उनके कीमती सामानों से भरा ट्रॉली बैग ट्रेन की ऊपरी सीट पर रखा हुआ था। सफर के दौरान कुछ संदिग्ध युवकों ने मदद के बहाने बैग को ऊपर रखने में सहयोग किया, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ।


बताया जा रहा है कि रेटवास और गुना के बीच ट्रेन में अचानक भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान तीन युवक सीट के ऊपर चढ़कर बैठ गए और बेहद शातिर तरीके से ट्रॉली बैग की चेन खोलकर उसमें रखे जेवरात निकाल लिए। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने का फायदा उठाकर आरोपी बीच रास्ते में उतर गए।


गुना पहुंचने से पहले जब परिवार ने बैग की जांच की तो अंदर रखे सोने और चांदी के गहने गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने के हार, कंगन, कड़े, अंगूठियां और चांदी की पायलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है।


घटना की शिकायत मिलते ही जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेन मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us