Breaking News
Create your Account
Mumbai Local Derailed: पटरी से उतरे मुंबई लोकल के दो डिब्बे, कोई हताहत नहीं
Mumbai Local Derailed: मुंबई: रविवार दोपहर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना दोपहर करीब 12:10 बजे की है, जब स्टेशन पर अचानक हलचल मच गई। पश्चिम रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ट्रेन खाली थी, जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ।
Mumbai Local Derailed: घटना के बाद चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच स्लो ट्रैक को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बावजूद, रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन संचालन को बनाए रखने के लिए फास्ट लाइन पर ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया। इससे यात्रियों की यात्रा में कोई विशेष रुकावट नहीं आई।
Mumbai Local Derailed: आगे की कार्रवाई:
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, ट्रेन संचालन को पुनः सामान्य करने के लिए ट्रैक की मरम्मत और बहाली का काम जारी है।
Mumbai Local Derailed: बता दे इससे पहले शनिवार को चेन्नई रेल डिवीजन के पोन्नेरी-कावरापेट्टई खंड पर भी एक ट्रेन हादसा हुआ था, जब एक एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, इस हादसे में भी किसी की जान नहीं गई थी।
@WesternRly लाइन पर मुंबई सेंट्रल में लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे..जानकारी के मुताबिक डिरेलमेंट के चलते अप एंड डाउन स्लो लाइन पर कई लोकल के पहिए रुके और लगी है कतार। @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @Gmwrly @drmbct @rpfwr1 @mumbairailusers @mumbaimatterz pic.twitter.com/PWA4d45cu1
— Diwakar Singh (@Diwakar_singh31) October 13, 2024
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा
- 2. MP News : प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने जंगल में दी जान, एक ही पेड़ पर लटके मिले शव
- 3. Artemis II: आर्टेमिस II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन
- 4. MP News : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

