Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : बस डिपो बना आग का गोला, धूं-धूं कर जलीं 3 बसें, वाहनों की राख में बदला पूरा परिसर
- Rohit banchhor
- 11 May, 2026
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
MP News : इंदौर। शहर के व्यस्त तीन इमली इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंटरसिटी बस डिपो में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि डिपो में खड़ी तीन बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जबकि करीब 8 दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले डिपो परिसर से हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी बसों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि आग में तीन बसें पूरी तरह राख हो गईं और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: अंगदान, देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित
- 2. CG News: बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप,जानें क्या है मामला
- 3. IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, DLS से अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया
- 4. CG: प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर मिले पूर्ण पेंशन - याचिकाकर्ताओ ने डीपीआई का किया घेराव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

