Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP Crime : खाट पर मिली लाश, पत्नी निकली कातिल, प्रेमी संग रची ऐसी साजिश कि खुलते ही दहल गया गांव
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
खाट पर मृत मिले युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेम संबंधों के चलते करवाई थी।
MP Crime : आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक कथित सामान्य मौत का मामला उस वक्त सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जब पुलिस जांच में पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी की खौफनाक साजिश सामने आई। खाट पर मृत मिले युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेम संबंधों के चलते करवाई थी।
मामला बखतगढ़ थाना क्षेत्र की छकतला चौकी का है। मृतक उदिया की 10 मई 2026 की सुबह खाट पर लाश मिली थी। शुरुआत में परिवार और आसपास के लोगों को यह सामान्य मौत लगी, लेकिन शव पर मिले संदिग्ध निशानों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया।
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उदिया की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी बड़दी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस के अनुसार बड़दी का पिछले करीब दो वर्षों से अजान रावत नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। अजान इलाज और बीमारी ठीक करने के बहाने अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पति रास्ते का कांटा बन गया।
इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी अजान रावत और उसके साथी राहुल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर रस्सी से उदिया का गला घोंट दिया और हत्या को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की।
हालांकि पुलिस की सतर्कता से पूरा राज खुल गया। छकतला चौकी पुलिस ने पत्नी बड़दी, प्रेमी अजान रावत और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. India vs Afghanistan Test: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार का शानदार डेब्यू
- 2. ED Raids on Vedanta Group: वेदांता समूह के ठिकानों पर ईडी का छापा, फेमा कानून से जुड़ा है मामला
- 3. CG News : मंकी रिसॉर्ट के पीछे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की दबिश में 15 जुआरी धराए
- 4. MP News : पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम, सरकारी क्वार्टर में मिली कॉन्स्टेबल की लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

