Breaking News
Create your Account
Lucknow Fire Break: शोरूम में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान, आसपास के इलाके खाली कराए
लखनऊ। Lucknow Fire Break: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोदरेज और पैनासोनिक के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 5 बजे की है। फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
फायर अधिकारी के मुताबिक, दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीन आग बुझाने में जुटी हुई हैं। गोदरेज की ओर से 10 करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। फिलहाल, पिछले 3 घंटे से गोदाम धधक रहा है और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
किराये पर ले रखा था गोदाम
लखनऊ के जिस गोदाम में आग लगी है, उसे लखनऊ के गोखले मार्ग निवासी मयंक सेठ ने फराह सिद्दीकी से किराए पर लिया हुआ है। जिसमें गोदरेज और पैनासोनिक का इलेक्ट्रानिक के टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर और एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम रखे थे।
सीतापुर रोड स्थित गोदरेज के जिस गोदाम में आग लगी है, उसके बदल में मारुति सुजुकी का सर्विस सेंटर बना है। प्रशासन ने इसे खाली करवा दिया है। सर्विस सेंटर तक आग की लपटें पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का निधन, छत्तीसगढ़ से रह चुकी हैं राज्यसभा सदस्य
- 2. MP News : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : गेंहू खरीदी से लेकर नए फोरलेन और कॉरिडोर तक, SC छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार मिलेंगे, 590 करोड़ उड़ान योजना पर लगी मुहर
- 3. Amit Shah In Parliament : 2026 की जनगणना जाति के साथ होगी, परिसीमन का रास्ता साफ: अमित शाह ने संसद में दूर किया कन्फ्यूजन
- 4. MP News : पंवासा में महिला पेडलर सहित चार तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

