Breaking News
Create your Account
Lottery Ticket: मामूली बाइक मैकेनिक रातों-रात बना करोड़पति, जानें कैसे हाथ लगा 25 करोड़ का जैकपॉट
- Pradeep Sharma
- 10 Oct, 2024
Lottery Ticket: कर्नाटक के मैसूर में बाइक मैकेनिक 15 साल से इस भरोसे में लॉटरी का टिकट खरीद रहा था कि किसी दिन उसकी किस्मत पल
मैसूर। Lottery Ticket: कर्नाटक के मैसूर में बाइक मैकेनिक 15 साल से इस भरोसे में लॉटरी का टिकट खरीद रहा था कि किसी दिन उसकी किस्मत पलटेगी। हमेशा की तरह की इस साल भी उसने लॉटरी का टिकट खरीदा और वह रातों-रात करोड़पति बन गया। उसके हाथ 25 करोड़ की लॉटरी लगी है। उसने बताया कि कैसे उसने अपने दोस्त से दो टिकट खरीदने को कहा था, लेकिन दोनों ने अपने-अपने टिकट की अदला-बदली कर दी।
Lottery Ticket: किस्मत से मैकेनिक के पास जो टिकट रह गयाा, उसी में थिरुवोनम बम्पर लॉटरी का जैकपॉट निकला। करोड़पति बनने के बाद उसने कहा कि वह अभी भी यकीन नहीं कर रहा है। उसने कहा कि इन पैसों से वह अपनी बेटी को डॉक्टर बनाएगा और खुद के घर का सपना पूरा करेगा।
25 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले बाइक मैकेनिक का नाम अल्ताफ पाशा है। उसकी मैसूर के पास एक छोटे से इलाके में बाइक मैकेनिक शॉप है। लॉटरी जीतने के बाद उसने बताया कि वह 15 साल से लॉटरी का टिकट खरीदता था। हमेशा की तरह इस साल भी जब केरल के थिरुवोनम बंपर लॉटरी की घोषणा हुई तो उसके हाथ जैकपॉट लग गया।
Lottery Ticket: अल्ताफ पाशा ने बताया कि जब लॉटरी के टिकट की घोषणा हुई तो उसने अपने एक दोस्त से 500-500 रुपए की दो टिकटें खरीदने को कहा। अल्ताफ ने एक टिकट अपने दोस्त को देने का मन बना ही लिया था, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। उसी टिकट ने उसे 25 करोड़ रुपए का बंपर पुरस्कार दिला दिया।
Lottery Ticket: अल्ताफ ने कहा कि उसकी 18 वर्षीय बेटी तनाज फातिमा डॉक्टर बनना चाहती है। वह जैकपॉट जीतने के बाद बेहद रोमांचित है। अल्ताफ ने कहा कि वह अपनी बेटी का सपना पूरा करेगा। उसने कहा कि वह अभी किराए के घर में रह रहा है और अब वह अपना सपना पूरा करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
- 2. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 3. CG News : महासमुंद में 1.56 करोड़ का गांजा बरामद, ओडिशा से मुंबई ले जाते 5 तस्कर गिरफ्तार
- 4. BCCI-BCB: बांग्लादेश की लग गई अकल ठिकाने, बीसीसीआई को भेजा सीरीज खेलने का प्रस्ताव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

