Create your Account
Jaishankar's visit to Washington: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर; क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में लेंगे हिस्सा
Jaishankar's visit to Washington: वाशिंगटन: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते की घोषणा की है। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
Jaishankar's visit to Washington: दौरे के दौरान बुधवार को जयशंकर पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी रुबियो कर रहे हैं। इस बैठक का उद्देश्य लिथियम, कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जो नई तकनीक, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह बैठक देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी और सप्लाई चेन को विविध तथा भरोसेमंद बनाने पर फोकस करेगी।
Jaishankar's visit to Washington: व्यापार समझौते से भारत को मिली बड़ी राहत* ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में महत्वपूर्ण लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "मेड इन इंडिया उत्पादों पर 18% टैरिफ भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद। दोनों बड़े लोकतंत्रों का सहयोग दुनिया में शांति और समृद्धि बढ़ाता है।"
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- 2. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 3. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
- 4. CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

