Breaking News
Create your Account
क्या सलकनपुर मंदिर में भी तिरुपति जैसा कांड, मंदिर ट्रस्ट ने लड्डुओ की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर से की शिकायत
भोपाल। तिरुपति बालाजी मंदिर के बाद मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में लड्डुओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर ट्रस्ट ने स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे लड्डुओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इन्हें अमानक बताया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि स्व सहायता समूह की महिलाएं जो लड्डू बना रही हैं, उनमें अजीब सी महक आती है।


ट्रस्ट के अनुसार, इस बारे में श्रद्धालुओं ने कई शिकायतें की हैं। उन्होंने कहा, “यह लड्डू न केवल मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।”मंदिर ट्रस्ट ने कलेक्टर से शिकायत कर लड्डू की दुकान को हटाने की मांग की है। ट्रस्ट का आरोप है कि इन लड्डुओं पर मंदिर का मोनो लगाकर बेचा जा रहा है, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
-1727521913.jpeg)
-1727521913.jpeg)
दूसरी ओर, लड्डू बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि वे लड्डुओं को शुद्ध घी और पूर्ण सफाई के साथ तैयार करती हैं। समूह की सदस्य रजनी ने कहा, “हमारे लड्डू पूरी तरह से शुद्ध होते हैं और सभी मापदंडों का पालन करते हुए बनाए जाते हैं।”यह विवाद अब प्रशासनिक जांच का विषय बन चुका है और कलेक्टर से मामले पर उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।


Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची अफरा तफरी
- 2. UP: ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी कर्मचारियों की जांच और विभागीय कार्रवाई, सरकार ने जारी किए निर्देश
- 3. CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

