Create your Account
India-US Ties: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
India-US Ties: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह बैठक महत्वपूर्ण खनिजों पर होने वाले पहले मंत्री-स्तरीय सम्मेलन से ठीक पहले हुई। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया।
India-US Ties: दोनों नेताओं ने लिथियम, कोबाल्ट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की खोज, खनन और प्रसंस्करण में भारत-अमेरिका सहयोग को औपचारिक रूप देने पर विस्तृत चर्चा की। इन खनिजों का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, नई तकनीक और उन्नत उद्योगों में होता है। बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत किया गया। ट्रंप ने हाल ही में भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।
India-US Ties: दोनों मंत्रियों ने क्वाड के तहत आपसी और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को दोनों देशों के साझा हितों के लिए आवश्यक बताया। इसके अलावा, जयशंकर ने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात को उपयोगी और फलदायी बताया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2 से 4 फरवरी तक के इस दौरे में जयशंकर क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में हिस्सा लेंगे और अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों से दोनों देशों के आर्थिक, रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों में नई मजबूती आने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
- 2. UP News : लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर 1.5 महीने तक मेगा ब्लॉक, 16 ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले
- 3. Mahakaal Darshan: सोमवार को घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

