Breaking News
Create your Account
मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी करते दिखे गृह मंत्री Amit Shah, पतंग काटने के बाद बच्चों की तरह उछल पड़े
अहमदाबाद: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश सहित गुजरात में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इस मौके पर पतंगबाजी की परंपरा विशेष रूप से देखने को मिलती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के गुरुकुल क्षेत्र में स्थित शांतिनिकेतन में पतंग उत्सव में शरीक हुए और पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान, शाह को पतंग काटने के बाद काफी उत्साहित होते हुए देखा गया।
हर साल की तरह, गृह मंत्री अमित शाह उत्तरायण के दिन अपनी फैमिली और कार्यकर्ताओं के साथ अहमदाबाद में समय बिताते हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। शाह के साथ कार्यकर्ताओं ने पतंग उड़ाई, और जैसे ही वे पतंगबाजी करते दिखे, आसपास की छतों पर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। अमित शाह पतंग काटने के बाद बच्चो की तरह जोर से चिल्लाए, "काई पो छे" जो अक्सर पतंग काटने के बाद कहा जाता है।
बता दें, अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें वह राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएंगे। मंगलवार को उन्होंने गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा घाटलोडिया क्षेत्र में बनाए जा रहे नए थाना परिसर और 920 अपार्टमेंट की आधारशिला रखी। 15 जनवरी को शाह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी पर एक बैराज की आधारशिला रखेंगे और डिजीटल माध्यम से गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, बारिश, बिजली और ओलों का अलर्ट, जाने रायपुर का हाल
- 2. Share Market April 6: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, लाल से हरा हुआ बाजार, घरेलू निवेशकों का लौटा भरोसा
- 3. CG Suspended : नशेड़ी शिक्षकों पर गिरी गाज, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित
- 4. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

