Breaking News
Create your Account
G N Saibaba Dies: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा का हैदराबाद में निधन
G N Saibaba dies: हैदराबाद। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा का शनिवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। साईबाबा पित्ताशय के संक्रमण से पीड़ित थे और दो सप्ताह पहले उनका ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद जटिलताएं पैदा हो गईं। वह पिछले 20 दिन से ‘निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एनआईएमएस) में भर्ती थे।
G N Saibaba dies: बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने माओवादियों से कथित संबंध मामले में साईबाबा एवं पांच अन्य को मार्च में बरी कर दिया था और कहा था कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ मामला साबित करने में विफल रहा है। अदालत ने उनकी आजीवन कारावास की सजा भी रद्द कर दी थी। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत आरोप लगाने के लिए प्राप्त की गई मंजूरी को अमान्य करार दिया था।
G N Saibaba dies: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक के संबाशिव राव ने साईबाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह समाज के लिए एक क्षति है। वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने साईबाबा के निधन पर शोक जताया और उनके साहस एवं न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, अलविदा प्रोफेसर! आपका अदम्य साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 2. RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में हो रही बारिश, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टॉस में देरी; जानें मैच से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स
- 3. Artemis II: आर्टेमिस II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन
- 4. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

