Create your Account
Epstein Files: जेफरी एपस्टीन फाइल्स मामले में ब्रिटेन पुलिस ने पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गिरफ्तार, किंग चार्ल्स बोले- कानून अपना काम करेगा
Epstein Files: लंदन: ब्रिटिश राजशाही में बड़ा झटका लगा है। जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवादास्पद संबंधों के मामले में पूर्व प्रिंस एंड्रयू (अब एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। थेम्स वैली पुलिस ने आज (19 फरवरी) उनकी 66वीं जन्मदिन पर नॉरफोक के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म से उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने सार्वजनिक पद पर कदाचार (misconduct in public office) के संदेह में कार्रवाई की, जो आजीवन कारावास तक की सजा वाला अपराध है।
Epstein Files: पुलिस ने बर्कशायर और नॉरफोक में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने बयान दिया, "विस्तृत मूल्यांकन के बाद हमने इस आरोप की जांच शुरू की है। जांच निष्पक्ष रहेगी और हम उचित समय पर जानकारी देंगे।" पुलिस ने आरोपी का नाम गोपनीय रखा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे एंड्रयू से जोड़ा गया।
Epstein Files: यह कार्रवाई अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी है, जिसमें दावा है कि एंड्रयू ने ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार दूत के रूप में गोपनीय सरकारी दस्तावेज एपस्टीन को सौंपे थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप थे; उनकी 2019 में मौत हो गई थी।
Epstein Files: एंड्रयू ने एपस्टीन से दोस्ती पर पछतावा जताया है, लेकिन किसी गलत काम से इनकार किया। वर्जीनिया गिफ्रे के यौन शोषण आरोपों पर 2022 में कोर्ट से बाहर समझौता हुआ था। 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनकी सैन्य उपाधियां और शाही संरक्षण छीन लिए थे। अक्टूबर 2025 में उन्होंने ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल भी छोड़ दिया। किंग चार्ल्स III ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। यह ब्रिटिश राजशाही की छवि पर गहरा असर डाल सकता है। जांच जारी है और आगे के खुलासे की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

