Breaking News
Create your Account
बीएड शिक्षकों के खिलाफ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने जताई नाराजगी, कहा - खुद को यूथ आइकॉन बताने वाले वित्त मंत्री चौधरी युवाओं से मिलने से डर रहे
रायपुर: बीएड सहायक शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलने उनके निवास पर जाने की घटना पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। शुक्ला ने पुलिस द्वारा बीएड शिक्षकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी आलोचना की है। बीएड शिक्षक शुक्रवार सुबह ओपी चौधरी से मिलने उनके बंगले पहुंचे थे, जहां पुलिस ने न केवल उन्हें बेरहमी से बाहर किया बल्कि जबरिया बसों में भरकर डेढ़ घंटे तक उन्हें रायपुर के नए इलाके में घुमाया।
शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस इन शिक्षकों को संगीन धाराओं में फंसाने की धमकी दे रही थी, जबकि वे केवल अपनी मांगों को लेकर मंत्री से मिलने गए थे। कांग्रेस नेता ने इसे सरकार की तानाशाही और अत्याचार की नीति करार देते हुए कहा कि, "मंत्री से मिलने जाना और अपनी मांगें रखना अब गुनाह हो गया है। यह सरकार युवाओं के खिलाफ अत्याचार कर रही है।"
शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि खुद को यूथ आइकॉन बताने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी युवाओं से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने से डर रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक सरकार के ऐसे रवैये पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक राज्य में शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
Related Posts
More News:
- 1. TikTok star Khabi Lam: टिकटॉक स्टार खाबी लेम कानूनी विवाद में, पत्नी ने तलाक के बाद मांगी आधी जायदाद, पूरे मामले में आया नया मोड़
- 2. CG News : शातिर चोर, कई जिलों में घूम-घूम कर पेट्रोल पंपों को बना रहा निशाना,पैसों की थैली कर देता है पार
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, 23 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की दी सौगात
- 4. CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया बस्तर-2.0 का रोडमैप...:आय दोगुनी, 5 हजार नए स्टार्टअप, रोड व रेल कनेक्टिविटी, अंतिम गांव तक इंटरनेट से बदलेगी बस्तर की तस्वीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

