Create your Account
CG Politics: नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक कल, केंद्रीय मंत्री खट्टर, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रहेंगे मौजूद
- VP B
- 09 Jul, 2024
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस बार नगरीय निकाय चुनाव में जहां एक तरफ महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष कराने की तैयारी है
CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब बीजेपी में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर 10 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बड़ी बैठक राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होनी है।
CG Politics: बैठक में केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से होने जा रही इस बैठक में नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कुछ खास मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
CG Politics: चुनाव प्रत्यक्ष कराने की तैयारी
CG Politics: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस बार नगरीय निकाय चुनाव में जहां एक तरफ महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष कराने की तैयारी है, वहीं नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव भी कराने की तैयारी है। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा के उप चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
- 2. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 3. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 4. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

