Breaking News
Create your Account
CG News: घर के अंदर कर रहे थे जप- तप, 4 सदस्यों की बिगड़ी हालत, अंधविश्वास ने ली 2 की जान
सक्ती। CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास के चलते दो युवक की जान चली गई। तांदुलडीह गांव के घर में दोनों युवक बेसुध अवस्था में मिले। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तांदुलडीह गांव के एक परिवार के छह सदस्य पूजा पाठ व साधना कर रहे थे। इस दौरान दो सगे भाई विकास गोंड़, विक्की गोंड़ मूर्छित हो गए, वही परिवार के अन्य सदस्य लगातार जय गुरुदेव की जाप करते रहे।
CG News: सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों भाईयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घर के अन्य सदस्यों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों के शव को मर्चुरी में रखवाया है।
CG News: सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर के अनुसार तांदुलडीह गांव में महिला फिरीत बाई, अपने तीन बेटे विकास गोंड, विक्रम गोंड, विशाल गोंड और दो बेटियों चंद्रिका व अमरीकन बाई के साथ उज्जैन के एक बाबा की फ़ोटो को सामने रखकर छह सात दिनों से भूखे प्यासे रहकर जाप कर रहे थे।
CG News: इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और जोर-जोर से चिल्लाने पर मोहल्ले वालों को जानकारी हुई तो उसके चचेरे भाई ने दरवाजा खोलवाया तो महिला फिरीत बाई ने बताया कि घर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। घर के अंदर जाने पर देखा कि महिला के दो बेटे विकास गोंड़, विक्रम गोंड़ जमीन में मूर्छित पड़े हुए थे।
CG News: मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा दोनों सगे भाईयो को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घर में मौजूद महिला फिरीत बाई और उसके बेटे विशाल, दो बेटी अमरीकन बाई, चंद्रिका बाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का निधन, छत्तीसगढ़ से रह चुकी हैं राज्यसभा सदस्य
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कहा- किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
- 4. Asam vidhaanasabha chunaav: असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, 9 को मतदान..4 मई को आएंगे नतीजे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

