Breaking News
:

CG News: राजनांदगांव पहुंची मुंबई पुलिस, एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले नाबालिक को लिया हिरासत में

मुंबई पुलिस की टीम राजनांदगांव में एयर इंडिया धमकी मामले में नाबालिगों से पूछताछ करती हुई।

राजनांदगांव। CG News: एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले नाबालिग को पुलिस ने हिसारत में लिया है। नाबालिग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जिले के कारोबारी का बेटा है। वहीं मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची हैं। जहां पर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


CG News: मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया X पर नाबालिग लड़के ने एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने से दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम का गठन कर नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पूरी टीम की कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मनीष कलवानिया लीड कर रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us