Breaking News
Create your Account
Canada: कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Canada: नई दिल्ली/एबट्सफोर्ड (कनाडा): कनाडा में भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब वे अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। हमलावर ने अचानक गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद साहसी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे शुरुआती चरण में बताया है।
Canada: घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शन सिंह कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं। तभी एक अकेला हमलावर पास आता है और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। हमलावर टोयोटा कोरोला कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
Canada: इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। ढिल्लन ने दावा किया कि साहसी ड्रग तस्करी में लिप्त थे और गैंग की पैसे की मांग को अनदेखा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और गैंग की संलिप्तता की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 2. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 3. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 4. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

