Create your Account
Bomb Threat to CM Office: मुख्यमंत्री के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसी हरकत में
- VP B
- 04 Aug, 2024
पटना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Bomb Threat to CM Office: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी का जिम्मा अलकायदा नाम के ग्रुप ने लिया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
धमकी भरा मेल
Bomb Threat to CM Office: 16 जुलाई को पटना स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस को एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल achw700@gmail.com से भेजा गया है। मेल मिलने के बाद सचिवालाय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एफआईआर और जांच
Bomb Threat to CM Office: पटना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। बिहार पुलिस के साथ-साथ एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस और एटीएस मेल को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही यह जांच कर रहे हैं कि धमकी भरा मेल सच में अलकायदा ग्रुप की ओर से भेजा गया है या यह किसी की शरारत है।
Bomb Threat to CM Office: गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के कानपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर समेत कई शहरों में धमकी भरे मेल मिले थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने फर्जी बताया था।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
- 2. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 3. New Labour Overtime Rules: अब 8 घंटे से ज्यादा काम करना माना जाएगा ओवरटाइम, एक्स्ट्रा काम करने पर कंपनी को कितनी देनी होगी सैलरी ? जानें नए रूल्स
- 4. BJP manifesto for Bengal elections: बंगाल में UCC, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000... अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, सोनार बांग्ला का वादा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

