Breaking News
Create your Account
वन मंत्री रावत के साथ सायबर ठगी की कोशिश,बीजेपी राष्ट्रीय संगठन मंत्री का पीए बनकर मांगे 5 लाख रुपए
- VP B
- 28 Jul, 2024
पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि ठग ने बीजेपी संगठन महामंत्री के नाम पर कितनों को फोन किया था।
भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत से बीजेपी राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पीए ने पैसों की डिमांड की हैं। चौंकिए नहीं यह असल पीए नहीं बल्कि कोई जालसाज था। दरअसल मंत्री रामनिवास रावत से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। ठग ने मंत्री रामनिवास रावत से विजयपुर सीट पर उपचुनाव में हर तरह की सहायता करने और चुनावी मैनेजमेंट के नाम पर 5 लाख मांगे थे।मंत्री रामनिवास रावत ने पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर भोपाल की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार नवनियुक्त मंत्री रामनिवास रावत के पास बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पीए के नाम से जैसे ही ये फोन आया वे आश्चर्यचकित हो उठे। उन्होंने जानकारी ली तो खुलासा हुआ कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री के यहां से कोई फोन नहीं किया गया है।
मंत्री रामनिवास रावत ने तत्काल पुलिस को शिकायत की जिसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पीए के नाम से फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि ठग ने बीजेपी संगठन महामंत्री के नाम पर कितनों को फोन किया था।
Related Posts
More News:
- 1. Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
- 2. CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. Sunday Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

