Create your Account
Asim Munir: पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आसिम मुनीर से मांगा आईडी; वीडियो वायरल
Asim Munir: नई दिल्ली: जर्मनी के म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को एक अनोखी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सम्मेलन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा अधिकारी ने मुनीर से उनका आईडी कार्ड दिखाने और उसे सामने की तरफ सीधा रखने के लिए कहा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अधिकारी ने अपने बैज पर इशारा करते हुए मुनीर के लटकते आईडी कार्ड को ठीक करने को कहा, "कैन यू टर्न दैट अराउंड?" यह घटना सम्मेलन के एंट्री गेट से कुछ कदम पहले हुई।
Asim Munir: सूत्रों के अनुसार, यह सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया थी, जहां सभी प्रतिभागियों चाहे कितने भी उच्च पद पर हों को आईडी चेक से गुजरना पड़ता है। मुनीर को किसी अन्य आम प्रतिभागी की तरह ही ट्रीट किया गया। हालांकि, इस छोटी-सी घटना ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में हंसी-मजाक और ट्रोलिंग का दौर शुरू कर दिया।
UPDATE!!
Field Marshal Army Chief Asim Munir arrives for Munich Security Conference in Germany pic.twitter.com/v4PQpW4z77
Asim Munir: इसके साथ ही, जर्मनी स्थित सिंधी राजनीतिक संगठन जय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने मुनीर की भागीदारी पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन ने इसे "बेहद खेदजनक" करार देते हुए प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर किया। JSMM चेयरमैन शफी बुरफत ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, जर्मन सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निकायों को पत्र लिखकर मुनीर की उपस्थिति पर "गहरा सदमा और अफसोस" जताया।
Asim Munir: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन वैश्विक नेताओं, राजनयिकों और विशेषज्ञों का प्रमुख मंच है, जहां अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होती है। इस घटना ने सम्मेलन के सख्त प्रोटोकॉल को रेखांकित किया, लेकिन पाकिस्तान में इसे आर्मी चीफ की "फजीहत" के रूप में देखा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 4. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

