Breaking News
Create your Account
अमेरिका में ईरान विरोधी रैली में ट्रक घुसा, प्रदर्शनकारियों में मचा हड़कंप; ईरान में हिंसा से 550 के करीब मौतें, ट्रम्प बोले- कड़े एक्शन ले सकते हैं
अमेरिका के लॉस एंजेलेस में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ जारी विरोध रैली के दौरान एक ट्रक रैली में घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक पर हमला करने की कोशिश की।
यह घटना रविवार दोपहर वेस्टवुड इलाके की वेटरन एवेन्यू पर हुई, जहां सैकड़ों लोग ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन का समर्थन कर रहे थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।
ईरान में स्थिति गंभीर
ईरान में पिछले दो हफ्तों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, अब तक लगभग 544 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 10,681 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
ट्रम्प ने चेतावनी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान सरकार प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए रेड लाइन पार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस पर “कड़े विकल्पों” पर विचार कर रहा है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, ईरान में प्रदर्शनकारियों के साथ जो हो रहा है, उस पर अमेरिका की नजर है। ऐसा लग रहा है कि वे रेड लाइन पार कर रहे हैं।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

