Create your Account
धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी पवित्रता रखने का ऐतिहासिक कदम : वीडी शर्मा
- Rohit banchhor
- 24 Jan, 2025
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं।
MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में महेश्वर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के उज्जैन सहित 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दृढ़ इच्छाशक्ति, और भाजपा सरकार के शराबबंदी की ओर बढ़ते कदम को परिलक्षित करता हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं।
MP News : मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का यह निर्णय धार्मिक नगरों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक कदम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिन धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया है, वहां की शराब दुकानों को कहीं अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा, बल्कि दुकानें पूरी तरह से बंद की जाएंगी। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय यह दर्शाता है कि हमारी सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखकर उनका सम्मान करते हुए कार्य करती है। इस निर्णय से प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी, साथ ही धार्मिक स्थलों, आध्यात्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को और गति मिलेगी।
MP News : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता और देवी अहिल्याबाई होल्कर के नारी सशक्तिकरण के कार्यों से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जन्म स्थली महू में स्थित डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि संकाय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए 25 करोड़ मंजूर किए गए हैं। बाबा साहब विधि के छात्र थे, उन्हें कानून की पढ़ाई से बहुत लगाव था, इसलिए उनके सम्मान स्वरूप डॉ. अंबेडकर विवि के विधि संकाय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।
MP News : कांग्रेस ने समय-समय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने देश में 55 वर्ष शासन किया, लेकिन संविधान बनाने वाले बाबा साहब को कांग्रेस ने कभी भारत रत्न नहीं मिलने दिया। देश की जनता यह जानती है कि बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने का कार्य कोई कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतार रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 3. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 4. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

