Breaking News
MP News : कांस्टेबल की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शीतल ठाकुर की सफलता का जश्न, नगर में हुआ भव्य स्वागत
UP: बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाउंड्रीवाल का होगा निर्माण
CG Crime: नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की 2 बेटियों को एमपी में बेचा, खरीदार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
एमपी में लापरवाही की सभी हदें पार, 22 महीने से पेट में कैंची लेकर घूम रही महिला, ऐसे हुआ खुलासा
भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जिले के एक गांव की महिला के पेट में 22 महीना से कैची है। जब उसके पेट में तेज दर्द होने लगा तो उसने सोनोग्राफी करवाई जिससे मामले का खुलासा हुआ। अब महिला के पेट का ऑपरेशन करने की तैयारी ग्वालियर में की जा रही है। जल्द ही उसका ऑपरेशन ग्वालियर में होने वाला है। दरअसल सौंधा गांव निवासी एक महिला का 22 महीने पहले पेट का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की कैंची उसके पेट में ही रह गई और टांके लगा दिए गए।
पेट में दर्द होने के बाद महिला ने डॉक्टर से संपर्क किया तो डॉक्टर के द्वारा पेट का सीटी स्कैन कराया गया। लेकिन सीटी स्कैन में दिखाई दिया कि पेट में तो कैंची है। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। अब महिला का दोबारा ऑपरेशन करके कैंची को बाहर निकाला जाएगा।उल्लेखनीय है कि ग्राम सौंधा थाना गोरमी निवासी कमला देवी पत्नी कमलेश उम्र 40 वर्ष कुछ समय पूर्व कैंसर रोग से पीड़ित थी। इसलिए ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा उसके पेट का ऑपरेशन किया गया था। लेकिन ऑपरेशन के समय चिकित्सकों के द्वारा बड़ी लापरवाही की गई जिसके चलते महिला के पेट में ही कैंची रहगई थी। कुछ दिन पहले से महिला के पेट में तेज दर्द हो रहा था।
इसलिए महिला भिण्ड जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई और चिकित्सकोंने उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया था। लेकिन महिला को दर्द से राहत नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते चिकित्सक के द्वारा महिला के पेट का सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन रिपोर्ट आई तो चिकित्सक हैरत में पड़ गए क्योंकि महिला के पेट में कैंची दिखाई दे रही थी। रिपोर्ट को देखने के बाद महिला के पति भी काफी चिंतित नजर आने लगे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि महिला का जिसका ऑपरेशन ग्वालियर में किया जाएगा। और कैंची को बाहर निकाला जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : महाकाल में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बंद, केवल ऑफलाइन मिलेगी अनुमति
- 2. IndiGo: रविवार को भी इंडिगो की 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द, रात 8 बजे तक पैसा रिफंड करने की डेडलाइन
- 3. MP News : पुलिस को बड़ी सफलता: 50,000 रुपये के नकली नोट बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
- 4. UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में स्व-रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास को नई गति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

