Create your Account
Rajasthan Budget 2026-27: सड़क सुरक्षा से युवाओं के रोजगार तक, 10 बड़े फैसलों से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर, जानिए
Rajasthan Budget 2026-27: जयपुर। भजनलाल शर्मा सरकार ने राजस्थान विधानसभा में बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, पारदर्शिता और तकनीक आधारित सुशासन का स्पष्ट रोडमैप रखा है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण में सड़क सुरक्षा, जल प्रबंधन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े ऐलान किए। पेश हैं बजट के 10 प्रमुख बिंदु-
सड़क हादसों पर सख्त प्रहार, 100 करोड़ का प्रावधान
प्रदेश में हर साल 1700 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत को देखते हुए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक की मदद से सड़क हादसों में 90% तक कमी लाई जाए।
2000 AI कैमरे लगेंगे हाईवे और शहरों में
राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख शहरों में चरणबद्ध तरीके से 2000 AI-सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ओवरस्पीडिंग, हेलमेट न पहनना, मोबाइल पर बात करना और अन्य ट्रैफिक नियम उल्लंघनों को रीयल-टाइम में पकड़ेंगे। जयपुर-दिल्ली, जयपुर-आगरा और जयपुर-कोटा हाईवे पहले चरण में शामिल हैं।
‘विकसित राजस्थान@2047’ के तहत जल सुरक्षा मिशन
जल संकट से जूझते प्रदेश में जल जीवन मिशन को गति दी गई है। 14 लाख से अधिक घरों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की 400 से ज्यादा जल योजनाओं से हजारों गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की गारंटी
पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नए तंत्र लागू किए गए हैं। सरकार का दावा है कि सख्त नियमों से युवाओं का भरोसा फिर से कायम हुआ है।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केंद्र का विस्तार
प्रदेश के 300 कॉलेजों में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार कर 150 नए महाविद्यालयों में शुरू किया जाएगा। 50,000 छात्राओं को जूडो-कराटे सहित अन्य प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
छात्राओं को साइकिल ई-वाउचर
नई कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को ई-वाउचर के माध्यम से साइकिल दी जाएगी, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रॉपआउट दर कम होगी और शिक्षा निरंतरता बढ़ेगी।
40 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप
कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख विद्यार्थियों को 250 करोड़ रुपये के प्रावधान से निशुल्क लैपटॉप दिए जाएंगे। DBT के जरिए राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचेगी, जिससे डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
स्कूलों में बायोमेट्रिक और आधारभूत ढांचे पर जोर
आंगनबाड़ी और स्कूलों में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू होगा। 2500 से अधिक विद्यालयों की मरम्मत और 450 करोड़ रुपये से जर्जर भवनों का निर्माण किया जाएगा। बालिका स्कूलों में शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।
सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए विशेष सुविधाएं
जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। साथ ही कई जिलों में इंटीग्रेटेड सैनिक परिसर बनाए जाएंगे, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को एक स्थान पर सुविधाएं मिलें।
जयपुर जाम-फ्री और युवाओं को स्वरोजगार
जयपुर को जाम मुक्त बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान लागू होगा। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र में भी हर घर बिजली और स्मार्ट AI आधारित प्रबंधन का लक्ष्य रखा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर
- 2. CG Assembly Budget Session: पौने 8 करोड़ का अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, अफीम की खेती पर सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
- 3. CG Crime : डांस टीचर मर्डर केस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने रची साजिश, 56 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 4. 2nd Day of Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए उनकी पसंदीदा भोग, मंत्र, विधि और कथा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

