Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Khatu Shyam Temple: 19 घंटे बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, भक्तों से सहयोग की अपील, जानिए वजह

Khatu Shyam Temple

Khatu Shyam Temple: 19 घंटे बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, भक्तों से सहयोग की अपील, जानिए वजह
X

Khatu Shyam Temple: सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन मेला (लक्खी मेला) 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़ेंगे, लेकिन मेले से ठीक पहले मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि विशेष तिलक शृंगार और पूजा-अर्चना के कारण 18 फरवरी रात 10 बजे से 19 फरवरी शाम 5 बजे तक (करीब 19 घंटे) मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा।

Khatu Shyam Temple: मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अमावस्या के बाद परंपरागत विशेष सेवा-पूजा और तिलक शृंगार 19 फरवरी को होगा। यह सदियों पुरानी परंपरा है, जिसमें मुख्य पुजारी बाबा को नए वस्त्र, आभूषण, फूलों की मालाएं और सुगंधित चंदन से सजाते हैं। इस पूजा में 10-12 घंटे से अधिक समय लगता है, इसलिए परिसर में शांति और पवित्रता बनाए रखने के लिए दर्शन बंद किए जाते हैं।

Khatu Shyam Temple: कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 18 फरवरी रात 10 बजे के बाद या 19 फरवरी पूरे दिन मंदिर न पहुंचें। शाम 5 बजे के बाद संध्या आरती के समय कपाट खुल जाएंगे और दर्शन सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं मंदिर परिसर में भव्य सजावट, देवताओं की झांकियां और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire