Create your Account
Raipur City News : कोल लेवी केस में ईडी का बड़ा शिकंजा, सौम्या चौरसिया–निखिल चंद्राकर की 2.66 करोड़ की संपत्ति अटैच
Raipur City News : रायपुर। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोल लेवी घोटाले को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी रायपुर ने इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी आठ अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। अटैच की गई संपत्तियों में जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूतों के आधार पर की गई है। इससे पहले इस मामले में ईडी 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुल 35 आरोपियों के खिलाफ अब तक 5 अभियोजन चालान अदालत में पेश किए जा चुके हैं। कोल लेवी घोटाले में ईडी अब तक करीब 273 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है।
जांच एजेंसी का मानना है कि अवैध लेन-देन और जबरन वसूली के जरिए जुटाई गई रकम को संपत्तियों में निवेश किया गया था। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे व कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts
More News:
- 1. Parliament Budget Session Live: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया
- 2. Ben Stokes Injury : बेन स्टोक्स को लगी चोट : चेहरे की हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
- 3. MP: प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 4. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

