Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
X

Dongargarh Chaitra Navratri Mela: राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू होगा। नवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुविधा, कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बता दें, माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Dongargarh Chaitra Navratri Mela: कलेक्टर यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Dongargarh Chaitra Navratri Mela: कलेक्टर ने रोपवे की तकनीकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रस्ट से फिटनेस सर्टिफिकेट और मेंटेनेंस की जानकारी ली गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) मेले में मुस्तैद रहेंगी।

मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा-

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि, सुरक्षा के मद्देनजर मेला स्थल और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले की सतत निगरानी के लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यातायात प्रबंधन के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रेडियम संकेतक, रिफ्लेक्टर और अस्थायी गति अवरोधक लगाए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire