Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार, दरिंदगी की हदें पार

इसी दौरान वहां पहुंचे दो अन्य युवकों ने पहले वीडियो बनाया और फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

CG Crime : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार, दरिंदगी की हदें पार
X

CG Crime : बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित नाबालिग पीड़िता को घूमाने के बहाने रजहि डैम ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वहां पहुंचे दो अन्य युवकों ने पहले वीडियो बनाया और फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire