Breaking News
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Raipur City News : अखिल भारतीय कार्य समिति में नियुक्तियां: संतोष कुमार पटेल बने राष्ट्रीय महामंत्री, तिरुमलेश नायडू को भी मिली जिम्मेदारी...
- Rohit banchhor
- 10 Mar, 2025
यह निर्णय संगठन की रणनीति और भविष्य की योजनाओं को मजबूती देने के लिए लिया गया है।
Raipur City News : रायपुर। अखिल भारतीय कार्य समिति में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें संतोष कुमार पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री का पद सौंपा गया है, जबकि तिरुमलेश नायडू को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह निर्णय संगठन की रणनीति और भविष्य की योजनाओं को मजबूती देने के लिए लिया गया है।
Raipur City News : केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को घोषणा की कि रेलवे अब इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी सुधार के साथ-साथ कर्मचारी भर्ती पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा कि 2025 तक करीब एक लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
Raipur City News : बिट्टू ने भारतीय रेलवे मजदूर संघ के 21वें त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिकीकरण में बड़े बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। हर स्टेशन पर 5-6 करोड़ से लेकर 21 करोड़ रुपए तक खर्च किए जा रहे हैं।"

Raipur City News : कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा-
दो दिवसीय अधिवेशन में रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुंदरम ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि अधिवेशन के निष्कर्षों को रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।
Raipur City News : बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन की तैयारी-
रेल राज्यमंत्री बिट्टू ने बीकानेर से जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की। साथ ही, कोटगेट और सांखला फाटक की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बीकानेर डिवीजन के डीआरएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी काबिलियत के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
इस अधिवेशन में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के 570 सदस्यों के अलावा बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : CRPF कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली
- 2. Anna Hazare: अन्ना हजारे की चेतावनी के 24 घंटे बाद ही महाराष्ट्र विधान सभा में लोकायुक्त कानून को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने पेश किया प्रस्ताव
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. Virat Kohli : पहले ODI की जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए विराट कोहली, गौतम गंभीर और केएल राहुल को किया इग्नोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

