Breaking News
Create your Account
UP Crime : बेड के नीचे बना ‘मौत का तहखाना’, मेरठ में गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
UP Crime : मेरठ। मेरठ में एक साधारण से दिखने वाले घर के अंदर ऐसा खौफनाक राज छिपा था, जिसने पुलिस तक को चौंका दिया। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां बेड के नीचे तहखाना बनाकर हथियार तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस जब घर में दाखिल हुई, तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आया। लेकिन एक कमरे में रखे डबल बेड ने शक पैदा किया। जैसे ही बेड हटाया गया, नीचे छिपा एक गुप्त रास्ता मिला, जो सीधे तहखाने में जाता था। नीचे पहुंचते ही पुलिस के होश उड़ गए, चारों तरफ पिस्टल, कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बिखरे पड़े थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 10 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी तैयार पिस्टल को 35 हजार से 65 हजार रुपये तक में बेचते थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा
- 3. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

