Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : 1.65 करोड़ की शराब जब्त, पुलिस ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

UP News : 1.65 करोड़ की शराब जब्त, पुलिस ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल
X

UP News : चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया है। अलीनगर थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर वाराणसी-चंदौली मार्ग पर सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसमें से करीब 9031 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को पहले ही इलेक्ट्रॉनिक इनपुट मिल चुका था कि यह खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की, लेकिन ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में पुलिस पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की तत्परता के आगे उसकी एक न चली और ट्रक को रोक लिया गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर रखी गई 932 पेटियों में शराब बरामद हुई। इसमें Kingfisher beer, Royal Stag, Imperial Blue और ऑल सीजन जैसी ब्रांड शामिल थीं। मौके से राजस्थान निवासी तस्कर जगदीश लोहार को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पंजाब से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था, जहां शराबबंदी के चलते भारी मुनाफा मिलता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire